लखनऊ, मई 26 -- गोमती बायोडायवर्सिटी पार्क में लखनऊ का पहला 'जीन बैंक' बनेगा। इस विशेष लैब का निर्माण एवं संचालन एमिटी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा। इसके लिए एलडीए ने एमिटी विश्वविद्यालय के साथ करार किया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को एमओयू दस्तावेज पर साइन करके जीन बैंक के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस मौके पर एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अनिल वशिष्ठ, प्रोफेसर डॉ. शालिनी सिंह विसेन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कोमल पाण्डेय एवं डॉ. बृजेश खाण्डेलवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एलडीए उपाध्यक्ष का बयान एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सहारा ग्रुप को लीज पर दी गई ग्रीन बेल्ट की 75 एकड़ जमीन वापस ली है। जिसमें ...