गोमती प्रवाह पंचांग के अंक का विमोचन
लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को गोमती प्रवाह वार्षिक पंचांग का अपने निवास पर विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लखनऊ का पहला पंचांग है जो लगातार 27 वर्ष से प्रकाशित हो रहा है। इसका नि:शुल्क वितरण समाज के बीच किया जाता है। संपादक रिद्धि किशोर गौड़ ने संपादकीय के माध्यम से लोगों से निवेदन किया है की स्वस्थ जीवन जीना है तो प्रकृति के साथ रहना शुरू करें और उसका संरक्षण करें। विमोचन के अवसर पर श्री शुभ संस्कार समिति के उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अजय मेहरोत्रा, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष मोहित शर्मा, सप्त ऋषि मिश्रा, राजीव तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.