गाजीपुर, फरवरी 10 -- खानपुर। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे 31 पर गोमती नदी पर बने वाराणसी और गाजीपुर को जोड़ने वाले दोनों पुलों पर यातायात सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फ्लेक्सिबल मीडियन मार्कर लगाए गए हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से की गई है। इन मार्करों की प्रतिगामी परावर्तक पीली सतह अंधेरे में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिससे सड़क का किनारा, मध्य भाग और लेन विभाजन आसानी से समझ में आ जाता है। उक्त दोनों पुल के किनारे पर लगे ये मीडियन मार्कर उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ और प्रभाव प्रतिरोधी थर्मोप्लास्टिक से निर्मित हैं। इनमें लचीलापन होने के कारण वाहन से हल्की टक्कर लगने पर भी ये टूटते नहीं हैं और कुछ ही क्षणों में दोबारा अपनी मूल ...