गोमती पुल के पास रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव बरामद
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- चपरतला। थाना मैगलगंज क्षेत्र में गोमती नदी स्थित रेलवे पुल के निकट रेलवे लाइन के बीचों-बीच एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार गोमती पुल के आसपास का क्षेत्र लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। बीते एक माह में यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह भी पढ़ें- गोमती पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.