गोमती नदी में युवती के डूबने की अफवाह से हलकान हुई पुलिस
जौनपुर, जून 28 -- जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के जमैथा गांव स्थित गोमती नदी के अखड़ो घाट पर रविवार को एक युवती के डूबने की अफवाह से पुलिस परेशान रही। काफी देर स्थानीय लोग भी इस झूठी खबर को लेकर हलकान रहे। रविवार को किसी ने अफवाह फैला दिया कि एक युवती अखड़ो घाट के पास डूब गयी। यह सूचना काफी तेजी से वायरल होने लगी।सूचना मिलते ही लोगों ने पहले थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को मोबाइल पर फोन कर जानकारी माँगना शुरू किया। जिसके बाद थाने से लेकर चौकी प्रभारी अखड़ो घाट ईशचंद्र यादव का मोबाइल फोन घनघनाने लगा। काफी देर तक पुलिस तथा स्थानीय लोग काफी खोजबीन किये। इसके बाद भी कुछ पता नही चल सका। कुछ देर बाद पता चला कि एक महीने पहले हुई घटना को किसी ने वायरल कर दिया था। उसी के चलते इतनी फजीहत हुई। अंत में लोगों ने राहत की सांस लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.