गोमती नदी में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, जून 26 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गोमती नदी स्थित पन्न घाट पर बुधवार को डूबे युवक का शव गुरुवार सुबह करीब सात बजे बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव जेवा निवासी 35 वर्षीय राजीव उर्फ पन्ना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती नदी के पन्न घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने भी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह परिजन नदी किनारे तलाश कर रहे थे, तभी शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने मिलकर शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.