जौनपुर, मई 2 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोमती नदी के कल्याणपुर घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव करीब 24 घंटे के बाद नदी से बरामद किया गया। शव घटना स्थल से करीब एक किमी दूर मोथहा गांव के पास मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महलपर गांव निवासी तेजस्वी चौहान पुत्र अखिलेश चौहान अपने दो साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। उसके दोनों दोस्त नहाने के बाद उससे घर चलने को बोले, लेकिन वह गया नहीं। शाम को खोजबीन के दौरान उसका कपड़ा नदी के किनारे मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों से नदी में खोजबीन कराया। परन्तु जब कुछ पता नही चला तब एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई। गुरुवार की शाम से एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी रही। शुक्रवार को लगभग दो बजे तेजस्वी का शव पानी में उतराया दिखा। शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.