सीतापुर, जून 15 -- अटरिया, संवाददाता। इलाके के बेरसपुर स्थित बालेश्वर धाम में रविवार शाम एक युवक गोमती नदी में नहाते समय डूब गया। घटना की जानकारी से घर परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई तथा युवक की तलाश शुरू कर दी गई। लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम लोहंगपुर निवासी मोहित यादव (32) पुत्र कल्लू यादव अपने मित्र भूपेंद्र कुमार और चंद्रकुमार यादव के साथ बालेश्वर धाम में आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था। शाम करीब छह बजे वह बालेश्वर धाम स्थित गोमती नदी में नहाने के लिए उतरा, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया। यह भी पढ़ें- काली नदी किनारे पसरा मातम, मछली पकड़ते समय लापता हुआ किशोर घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर...