लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गोमती नदी में जल्दी ही नागरिकों को वाटर मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कोच्चि मेट्रो के निदेशक संजय कुमार के साथ बैठक की और अधिकारियों को वाटर मेट्रो के संचालन को लेकर तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट जल परिवहन को लेकर कोच्चि मेट्रो निदेशक से कई तकनीकियों पर चर्चा की गई। काफी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अब यह देखा जा रहा है कि गोमती नदी में वाटर मेट्रो चलाने में क्या संभावनाएं हैं। इससे जुड़ी एक रिपोर्ट भी मेट्रो निदेशक संजय कुमार ने मंत्री को दी। तीन स्थानों पर जल परिवहन की रिपोर्ट तैयार मंत्री दयाशंकर ने बताया कि तीन महत्वपूर्ण स्थानों की तकनीकी व्यवहारिकता की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। लखनऊ के गोमती नदी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.