गोमती नदी में कूदे युवक का शव उतराता हुआ मिला
लखनऊ, मई 13 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता।रिवरफ्रंट के पास मंगलवार की देर रात गोमती नदी में कूदे तेलीबाग के गल्ला मंडी निवासी ऋषभ यादव (20) का शव बुधवार की सुबह पानी में उतराता हुआ मिला।गल्ला मंडी निवासी ऋषभ पीजीआई में तैनात एक डॉक्टर के निजी चालक थे। फूफा अरविंद ने बताया कि मंगलवार को वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त विशाल और अनुज संग घूमने निकले थे। रात करीब 12:30 बजे दोस्तों ने फोन कर घर में सूचना दी कि ऋषभ के पास किसी का फोन आया था। बात करने के दौरान उसने अचानक फोन जमीन पर पटका और गोमती में कूद गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक के नदी में कूदने की जानकारी दी। सूचना पर पाकर मौके पर गोमतीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ऋषभ के दोस्तों से उसके परिजनों का नंबर लिया। और परिजनों को घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.