जौनपुर, मार्च 17 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव स्थित गोमती नदी पर बनने वाले पीपा पुल के लिए रविवार की शाम विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। गोमती नदी पर इस पीपा पुल के बनने से जौनपुर और सुल्तानपुर जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि यह पुल लगभग 59 लाख की लागत से बनेगा। इसके बनने से दोनों जनपदों के दो दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। अब तक लोगों को नाव के सहारे नदी पार करना पड़ रहा था। अब तक मेरे द्वारा छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन से अधिक पुलों का निर्माण कराकर क्षेत्र की जनता को सौंपा जा चुका है। इस अवसर पर गंगा प्रसाद सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह, शनी शुक्ल, लवकुश सिंह, अशोक सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, आदि उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.