वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। डॉ.विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भंदहा कला (कैथी) में गुरुवार को संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य प्रो.प्रकाश राज सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को गोमती नदी के संरक्षण की शपथ दिलाई। मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि गोमती जीवन यात्रा के अंतर्गत यूथ इन एक्शन इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने एक माह की यात्रा का समापन किया। इस दौरान धनंजय सिंह, प्रो. अवधेश कुमार सिंह, प्रो.अंजू सिंह, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ.विक्रमादित्य दुबे, भगवान दास यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...