पीलीभीत, जून 3 -- पूरनपुर। गोमती नदी के सिमराघाट पर पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक और डीएम सहित सैकड़ों लोगों ने फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।गोमती नदी की धारा को अविरल बहाने के लिए तटों पर पुनरुद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा में गोमती नदी के सिमराघाट पर बुधवार को विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुनरूद्वार कार्य का विधि विधान से पूजन कर कार्य की शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और डीएम ने नदी के तट पर फावड़ा चलाकर नदी के पुनरूद्धार के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि गोमती नदी को स्वच्छ और...