गोमती नदी के कुंड में मिला क्षत-विक्षत शव
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- खुटार। खुटार-पुवायां बॉर्डर पर गुटैया पुल के पास गोमती नदी के कुंड में शनिवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। कुंड की गहराई और मगरमच्छ की आशंका के चलते शव निकालने में परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.