गौरीगंज, मई 26 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के गाजनपुर गांव में पुल के पास गोमती नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि सुबह डायल 112 के माध्यम से गाजनपुर स्थित नदी पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्वयं वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकलवाकर मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया गया। मृतक की...