गोमती नगर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बेहतर करें
लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को एडीआरएम (परिचालन) नीतू एवं मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोमतीनगर स्टेशन पर द्वितीय इंट्री फ्लाईओवर एरिया एवं एयर कॉनकोर्स सहित प्रथम इंट्री पर सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, बिजली व्यवस्था, पेयजल तथा साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक, सहायक मण्डल इंजीनियर/लाइन, सहायक परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग व अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे। यह भी पढ़ें- छोटे स्टेशनों के पास बनेंगे रेलवे क्वार्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.