लखनऊ, मार्च 11 -- एलडीए ने मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। चार अवैध मकानों ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अखंड प्रताप सिंह व अन्य द्वारा अवैध तरीके एक कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसके अंदर मकानों का निर्माण किया गया था। कुल 33 मकानों पर एलडीए की कार्यवाही चल रही है, जिनमें से चार निर्माण की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपील खारिज की गई थी। आज सुबह ही ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण का निरीक्षण करने पहुंचे उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में चार अवैध निर्माण के खिलाफ स्थल पर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी के एम्मार कालोन...