लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को गोमती नगर विस्तार में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मैरिज लॉन पर बुलडोजर चलाया। इस लान को जमींददोज कर दिया गया। इसको लेकर विरोध भी हुआ। लोगों ने कार्यवाही रोकने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई अर्जन एवं प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने की। एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जल निगम द्वारा एसटीपी के निर्माण के लिए गोमती नगर विस्तार में भूमि मांगी गई थी। जिसके लिए भूमि चिन्हांकन की कार्रवाई की जा रही थी। इसमें पाया गया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में ग्वारी पुल के नीचे सीएमएस की ओर जाने वाली सड़क पर प्राधिकरण की लगभग 4000 वर्गमीटर अर्जित भूमि पर वीके सिंह व अन्य द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके मैरिज लॉन संचालित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.