गोमती नगर में महिला के घर तीन संदिग्ध घुसे
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ। विरामखंड निवासी महिला के घर में आधी रात को तीन संदिग्धों ने घुसने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश रची गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विरामखण्ड निवासी निहारिका त्रिपाठी ने बताया कि वह आठ वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। 21-22 जून की रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच तीन लोग खिड़की तोड़कर घर के परिसर में घुस आए और अंदर के दरवाजे को तोड़ने लगे। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो उनकी बेटी और ऊपर रहने वाली जेठानी प्रीति त्रिपाठी भी जाग गईं। लोगों के जागने पर तीनों संदिग्ध मौके से भाग निकले। निहारिका ने आशंका जताई है कि तीनों में से एक व्यक्ति शाहबाज था, जो मोनिश हसन का सहयोगी है। आरोप है कि पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इंस्पेक्टर गोमतीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.