आगरा, अप्रैल 12 -- रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा बढ़ाई हैं। गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन गोमती नगर से 13 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरों के लिये किया जायेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि, 05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 14.12 बजे, डालीगंज से 14.50 बजे, सीतापुर से 16.02 बजे, लखीमपुर से 16.40 बजे, मैलानी से 17.42 बजे, पीलीभीत से 18.35 बजे, इज्जतनगर से 19.17 बजे, कासगंज से 21.15 बजे, मथुरा जं. से 23.05 बजे, दूसरे दिन भरतप...