गोमती नगर थाने की बैरक में सिपाही ने लगाई फांसी
लखनऊ, अगस्त 9 -- गोमतीनगर थाने की बैरक में सिपाही आकाश यादव (26) ने फांसी लगा ली। बैरक में फांसी लगाने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर थाने पहुंचे। परिजनों को सूचना देने संग शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया है। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक सिपाही कुछ दिन से किसी बात को लेकर तनाव में था। बिजनौर जिले के चांदपुर खेड़की गांव निवासी अनिल यादव का बेटा आकाश यादव वर्ष 2019 बैच का सिपाही था। अविवाहित आकाश वर्ष 2024 से गोमती नगर थाने की क्राइम टीम में कार्यरत था। इससे पहले आकाश वर्ष 2020 से 2024 तक चिनहट थाने में तैनात रहा था। गोमती नगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आकाश छह साथी पुलिस वालों के साथ बैरक में रहता था। मंगलवार शाम को आकाश बैरक के कमरे में अकेला था। उसका साथी सिपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.