लखनऊ, जून 17 -- गोमती नगर वार्ड के मारुति पुरम पार्क में आयोजित जन चौपाल में बुधवार को स्थानीय नागरिकों ने क्षतिग्रस्त नाले और आवारा कुत्तों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जन चौपाल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सबसे अधिक शिकायतें पेयजल आपूर्ति को लेकर सामने आईं। लोगों ने महापौर को बताया कि मारुति पुरम और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इस पर महापौर ने जलकल विभाग को आवश्यक कदम उठाकर जल्द राहत देने के निर्देश दिए。

एचएएल नाले की मरम्मत को मिली मंजूरी नागरिकों ने एचएएल नाले की जर्जर स्थिति की जानकारी महापौर को दी। लोगों का कहना था...