पीलीभीत, जून 17 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में बुधवार को गोमती त्रिवेणी घाट, घाटमपुर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। गोमती जैसी पावन नदी को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित ने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- गोमती त्रिवेणी घाट पर एनएसएस ने च...