गाजीपुर, जून 1 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोमती के लगातार हो रहे कटान ने सैदपुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित भुजाड़ी गांव के दर्जनों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात और बाढ़ का मौसम नजदीक आते ही करीब छह दर्जन नाविक और किसान परिवारों के सामने अपने घरों और खेती की जमीन को बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार गोमती का घुमावदार बहाव भुजाड़ी, बहुरा, गदनपुर, तेतारपुर, गौरहट, गौरी और नुरूद्दीनपुर गांवों के किनारों पर लगातार कटान कर रहा है। हर वर्ष बाढ़ के दौरान नदी रिहायशी क्षेत्रों के और करीब पहुंच जाती है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर तटबंध कमजोर हो चुका है और हालात ऐसे हैं कि तेज कटान की स्थिति में पलक झपकते ही कई परिवारों के घर नदी में समा सकते हैं। गांव निवासी जगदीश मांझ...