लखनऊ, फरवरी 8 -- स्वच्छ पर्यावरण सेना के संयोजक व मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने सर्द हवाओं के बीच गोमती नदी स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर नदी की तलहटी से करीब तीन कुंतल कचरा, देवी देवताओं की मूर्तियों को निकाला। झूलेलाल वाटिका पर चलाए गए अभियान में स्वयं सेवी संजय वर्मा, प्रीति जैन, अर्चना सिंह, आनंद वर्मा, पवन, रामकुमार, ललित कश्यप, प्रेम नारायण द्विवेदी, आशीष तिवारी, जेपी यादव, शिव सोनी, शिवराज, विवेक जोशी, जेपी गुप्ता, कमलेश चौधरी, राकेश सोनकर, दिनेश दत्त पांडेय, प्रवेश यादव आदि रहे। सभी ने आदि गंगा मां गोमती की आरती कर सरकार से नदी में गिरने वाले नालों को बंद करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.