औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। गोमती एक्सप्रेस से नोएडा से लखनऊ जा रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फफूंद रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ने उन्हें उतारकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आलमबाग निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह शुक्रवार रात गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि इटावा स्टेशन पार करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सहयात्रियों द्वारा सूचना दिए जाने पर फफूंद स्टेशन पर जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ट्रेन से उतारा और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.