पीलीभीत, मार्च 29 -- माधोटांडा स्थित माँ गोमती के उद्गम स्थल पर शनिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ माँ गोमती दर्शन यात्रा का शुभारम्भ हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डा.. अरुण कुमार, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और यात्रा की संयोजक श्वेता सिंह समेत जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर मां गोमती को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गोमती को आदि गंगा बताते हुए उसके धार्मिक, ऐतिहासिक और जीवनदायिनी स्वरूप पर प्रकाश डाला। यात्रा की संयोजक श्वेता सिंह ने बताया कि प्राचीन काल से यह नदी आस्था, संस्कृति और कृषि की आधारशिला रही है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। गोष्ठी में मौजूद लोगों ...