शामली, मई 4 -- शामली। क्षेत्र के गांव गोमतीपुर में सोमवार को शिक्षा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर शिवराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सीमा मेहरा, नीरज कश्यप, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शौकीनदर कश्यप, ग्राम प्रधान सुनील कश्यप तथा पूर्व प्रधान नरेश कश्यप शामिल हुए। उन्होने 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को 501-501 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं के टॉपर छात्र को धीरज कश्यप द्वारा 1100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी भी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- शिक्षा से ही होगा समाज का समग्र विकास : सरवर आलम अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर ...