लखनऊ, जुलाई 16 -- गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। बदमाशों ने ड्राइंग रूम की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक पुणे में थे। पीड़ित की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने 45 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विरामखंड निवासी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल हनुमान प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह 12 मई को अपने बेटे के पास पुणे गए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने पुराने सहायक बृजेश कुमार को ऊपर के हिस्से में रहने की व्यवस्था दी थी, जबकि नीचे का हिस्सा बंद था। पीड़ित के मुताबिक 29 और 30 मई की रात चोर ड्राइंग रूम की ग्रिल काटकर घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने बेडरूम की अलमारी तोड़ दी और पूरे घर में सामान बिखेर...