लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एण्ड वैगन) ने यात्री सुरक्षा, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ चार आईएसओ प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं। इसमें गुणवत्ता प्रबंधन में आईएसओ 9001, पर्यावरण प्रबंधन में आईएसओ 14001, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में आईएसओ 45001 और ऊर्जा प्रबंधन में आईएसओ 50001 मिले हैं। साथ ही जापानी फाइव एस प्रमाणन भी प्राप्त किया। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह टीम की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेनों की रखरखाव की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...