लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। राजधानी के गोमतीनगर के विनय खंड-4 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब प्रधानाचार्य कक्ष में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के समय कॉलेज परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा चल रही थी जिससे परीक्षा केंद्र पर मौजूद सैकड़ों अभ्यर्थियों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। धुएं और आग की लपटें देख अभ्यर्थी परीक्षा कक्षों से बाहर की ओर दौड़ने लगे और पूरे परिसर में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक इतनी तेजी से फैली कि शुरुआत में किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या करें। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सहायक विकास पदाधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 5964 में 2839 अभ्यर्थी हुए शामिल प्रधानाचार्य कक्ष से उठता घना धुआं पूरे भवन में फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.