लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ मंडल के ओरवारा-मुंडेरवा-चुरेव खंड पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण पावर ब्लॉक लिए जाने से छह ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। आनन्द विहार से 29 मार्च, 05, 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10 मई को चलने वाली 14012 आनन्द विहार -रधिकापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोमतीनगर से 30 मार्च, 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11 मई को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। श्री गंगानगर से 29 मार्च को चलने वाली 04731 श्री गंगानगर-समस्तीपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई चलेगी। यशवंतपुर से 30 मार्च, 06, 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11 मई को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाई जाएग...