नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से गोमतीनगर तक जाने वाली इंटरसिटी (15081) के इंजन का एक्सेल (पहिया) मानीराम स्टेशन पर लॉक हो गया। इससे करीब ट्रेन चार घंटे तक खड़ी रही। गोरखपुर से दूसरा इंजन भेजे जाने के बाद ट्रेन गोमतीनगर के लिए रवाना हुई। स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जवाब न मिलने पर यात्रियों ने जमकर नाराजगी भी जताई। गोरखपुर जंक्शन से निर्धारित समय दोपहर 12.40 बजे इंटरसिटी रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही मानीराम स्टेशन पहुंची, अचानक रुक गई। चालकों के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो उन्होंने नीचे उतरकर बारीकी से इंजन की जांच की। पता चला कि इंजन का एक्सेल ही लॉक हो गया है। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसकी सूचना चालकों ने कंट्रोल को दी। यह भी पढ़ें- सफर में आफत! यूपी में दिसंबर से फरवरी तक कई ट...