लखनऊ, अप्रैल 7 -- गोमतीनगर के ग्वारी क्लवर्ट उपकेंद्र से बुधवार को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे विकासखंड, ग्वारी गांव, विरामखंड प्रभावित रहेगा। विपिनखंड उपकेंद्र से दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे विपुलखंड, दयाल फीडर प्रभावित रहेगा। इक्का स्टैंड उपकेंद्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे तकिया मुंशीगंज, हसनगंज प्रभावित रहेगा। भीखमपुर उपकेंद्र का निशातगंज फीडर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...