जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। हरी सब्जियों की कीमतें फिलहाल मिश्रित स्थिति में हैं। दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने को है और अभी भी गोभी, मटर, टमाटर जैसी सब्जियां महंगी बिक रहीं हैं। इसकी वजह लोकल सब्जियां कम मात्रा में निकलने और बाहर से इनका आवक होना है। गोभी फिलहाल फूल के आकार के अनुसार 30 से 40 प्रति पीस, टमाटर 50 से 60 रुपये और पालक 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है। हालांकि पहले काफी महंगी बिकी धनिया पत्ती, पालक और नींबू की कीमतें घटी हैं। धनिया पत्ती अब 40 से 80 रुपये किलो, नींबू मध्यम आकार का 10 रुपये में चार से पांच और मटर 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। यह दर साकची बाजार की है। दूसरे बाजारों में कीमतें साकची से कुछ अधिक रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.