गुमला, मार्च 6 -- जारी। प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से वह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।आग की चपेट में आने से पास में रखा सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाला पानी का पाइप भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...