नई दिल्ली, अगस्त 6 -- केंद्र सरकार ने देश में बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई स्कीम को मंजूरी दी है। स्कीम का नाम 'गोबरधन' (GOBARdhan) है। करीब 23,731 करोड़ रुपये के कुल खर्च वाली इस स्कीम को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को हरी झंडी दी। इसके अलावा भी सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए। आइए डिटेल जान लेते हैं।कब तक लागू होगी स्कीम सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि 'गोबरधन' स्कीम को 2026-27 से 2035-36 तक लागू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य गोबर और कृषि कचरे से स्वच्छ ईंधन तैयार करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण कम करना है।कैसे मिलेगा फायदा? सरकार के मुताबिक, इस योजना में पशुओं का गोबर, फसलों का बचा हुआ अवशेष, गन्ने की खोई, शहरों का जैविक कचरा और अन्य बायोमास का इस्तेम...