औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में चल रहे तीन दिवसीय गोशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए अब गो-आश्रय स्थलों पर बड़े स्तर पर गोबर से जैविक खाद तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से दोहरा फायदा होगा। एक तरफ गोवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी ओर किसानों को कम कीमत पर जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी। इससे खेती की लागत घटेगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा。

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गोबर से खाद बनाने और उसे पैक कर बाजार तक पहुंचाने के लिए युवाओं और पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 किलो के पैकेट में खाद तैयार...