फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर श्री तात्विक आयुर्वेदिक संस्कृति सेवा संस्थान की ओर से पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को गाय के गोबर से तैयार की गई राखियां बांधकर गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बीएन गुप्ता समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। संस्था की ओर से बताया गया कि गोबर से बनी राखी पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही गौ सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है। रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए गौ सेवा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज में हु...