देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के आगेय गांव में गोबर रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, आभूषण छीनने तथा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता रेणू देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके घर के सामने परती कदीम जमीन पर वर्षों से परिवार द्वारा गोबर जमा कर रहे थे। 28 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव के बिष्णु ठाकुर, जर्ग्दन ठाकुर, बमभेला ठाकुर, बिनोद ठाकुर, उत्तम ठाकुर वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। उस दौरान गोबर उठाकर खेत की ओर फेक दिया गया तथा विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला का आरोप है कि शाम तक मामला शांत हो गया था लेकिन उसी रात करीब नौ बजे आरोपित दोबारा उसके घर पहुंचे। शिकायत के अन...