आगरा, मार्च 12 -- शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज क्षेत्र में एक निर्माण को सील किया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक गोबर चौकी क्षेत्र में सुरेश चंद और विशाल निर्माण कर रहे हैं। इस निर्माण का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। नोटिस के बाद भी काम जारी था। इस पर एडीए की टीम ने निर्माण को सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...