वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गाय के गोबर से बने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए संस्थाएं आम जनजीवन में उपयोगी वस्तुएं तैयार कर रही हैं। मोबाइल फोन के रेडिएशन से बचने का दावा करते हुए गाय के गोबर से बने एंटी रेडिएशन चिप की बिक्री हो रही है। बीएचयू के कृषि विज्ञान संकाय स्थित शताब्दि सभागार में अंतरराष्ट्रीय गौ महोत्सव में बनारस समेत महाराष्ट्र, गुजरात से आई स्वयं सेवी संस्थाओं के स्टॉल पर ये वस्तुएं आकर्षण बन रही हैं। कार में लंबे सफर के लिए बाजार में लकड़ी से बने सीट कुशन की खूब बिक्री होती है। अब इन संस्थाओं ने गाय के गोबर से सीट कुशन बनाया है, जिसकी काफी मांग भी है। गोमूत्र, लेमन ग्रास समेत अन्य औषधीय पौधों से मोस्किटो रिपलेंट स्प्रे, रिफिल और गोबर से तैयार मोस्किटो क्वायल भी लोग खूब खरीद रहे हैं। गो विज्ञान अनुसंधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.