बगहा, अप्रैल 9 -- चन्द्रभूषण शांडिल्य बगहा। लौकरिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में बुधवार की सुबह बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इंदल राम की पत्नी संकेशी देवी (45 वर्ष )अपने घर के आंगन में भोजन बनाने के लिए चावल साफ कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंचा और उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में महिला संभल नहीं पाईं और बंदरों ने उनके बाएं हाथ को कई जगह काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख बंदरों का झुंड भाग निकला। घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार महिला के हाथ में कई स्थानों पर गहरे जख्म हैं। हालांकि इलाज के बाद उनकी...