मुजफ्फरपुर, जून 3 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके में विवाहिता अर्चना कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई खबड़ा निवासी विकास कुमार ने ब्रह्मपुरा पुलिस को फर्द बयान दर्ज कराया था, जिसके आधार पर बुधवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में विकास ने बताया है कि उसकी बहन अर्चना की शादी गोबरसही पोखरिया निवासी इन्द्रजीत कुमार साह से हुई थी। शादी के लिए उसने ग्रामीणों से चंदा मांगकर 2.50 लाख नकद दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद बच्चा नहीं होने और अधिक दहेज की मांग को लेकर अर्चना को प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- गोबरसही में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत भाई ने बताया है कि 17 मई को अर्चना ने फोन कर रोते हुए अपनी जान का खतरा बताया था। इसके बाद उसके फूफा सीताराम...