मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोबरसही रेलवे गुमटी के आगे मंगलवार की सुबह एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से डॉयल 112 को सूचना देकर उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया। मेडिकल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पास से मिले मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान काजीमोहम्मदपुर थाने के मझौलिया रोड निवासी संजय महतो के पुत्र ऋषि कुमार (18) के रूप में हुई। युवक हलुवाई का काम करता था।भाई बिट्टू कुमार ने एसकेएमसीएच पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच के लिए फर्द बयान सदर थाना को भेज दिया है। यह भी पढ़ें- गोबरसही गुमटी के पास मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने...