हजारीबाग, दिसम्बर 11 -- चरही, प्रतिनिधि। चुरचू थाना क्षेत्र के चनारो पंचायत अंतर्गत गोबरदाहा गांव के गहरे खेत के छिछले पानी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव बिल्कुल खराब होकर दुर्गंध फैला रहा था। ग्रामीणों ने देखा कि एक शव खराब स्थिति में पानी के ऊपर तैर रहा है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया ब्रज बिहारी महतो को दी गई। मुखिया के द्वारा चुरचू थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कुमार अश्विनी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव की पहचान मृतक के स्वजनों और ग्रामीणों द्वारा की गई। मृतक की पहचान चीचीखुर्द, थाना चुरचू निवासी तालो सोरेन, पिता स्व महतो मांझी, उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई। मृतक पिछले पांच दिनों से घर से निकले हुए थे। जिसकी खोज घर वाले कर रहे थे, लेकिन स्थानीय थाना में इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मृतक की मानसिक स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.