देहरादून, अगस्त 18 -- गोपेश्वर। पीपलकोटी सैण (चमोली)‌ स्थित‌ टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे में फंसे श्रमिकों में एक और श्रमिक का शव मंगलवार को मिल गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय‌ गोपेश्वर लाया गया है। 13 अगस्त को हुई टनल दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। यह भी पढ़ें- गोपेश्वर में भूस्खलन होने से कल्पेश्वर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नुकसान रेस्क्यू का...