देहरादून, अप्रैल 28 -- गोपेश्वर। ज्योर्तिमठ के जीरो बैंड पर एक मिनी बस में तकनीकी खराबी आने से तीखी चढ़ाई पर रूक गई और पीछे की ओर आने लगी। बस में कुल 21 तीर्थयात्री सवार थे जो बद्रीनाथ धाम से लौट रहे थे। सोमवार देर रात बस खराब होने की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ ने बस को चट्टान की ओर मोड़कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही उनके ठहरने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था करवाई। क्षतिग्रस्त बस को मश...