देहरादून, मार्च 23 -- गोपेश्वर। मारपीट करने और मोटर साइकिल को तोड़ने के आरोप ने पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया। चौकी सिमली पर संदीप जोशी ने सूचना दी गई कि वह अपने साथियों साथ तुंगनाथ से यात्रा कर कर्णप्रयाग की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कालेश्वर क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल अन्य व्यक्ति की बाइक से हल्का टच हो गई। जिस पर उन्होंने तत्काल माफी भी मांग ली। इसके बावजूद उस व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर वाहन से उनका पीछा किया और सिमली बैंड के पास रोककर मारपीट की। मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त किया। पुलिस ने बताया घटना की सूचना मिलते ही चौकी सिमली पर तैनात पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। मारपीट व उत्पात करने वाले सभी 6 आरोपियों को मौके...