बिहारशरीफ, मार्च 28 -- बिहारशरीफ। गोपी बिगहा में 19 से 28 मार्च तक देवी शत चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है। विद्वान यज्ञाचार्य संदीप आनंद जी के कुशल निर्देशन में वेदविहित मंत्रोच्चार व शास्त्रोक्त विधि से महायज्ञ कराया गया। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...